BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व बाहर निकलने पर पूर्णतः रोक

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व बाहर निकलने पर पूर्णतः रोक

कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व बाहर निकलने पर पूर्णतः रोक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी घोषित कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए पूरे रांची जिले में लॉकडाउन जारी है. जिले के कई कुछ इलाकों से कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट-माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है.

रांची जिले में बनाए गए कुछ कंटेनमेंट- माइक्रो कंटेनमेंट जोन में इटकी अंचल अंतर्गत मोरो ग्राम से 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि होने के बाद मोरो ग्राम की परिसीमा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. अंचलाधिकारी इटकी रश्मि लकड़ा को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है.

वहीं बेड़ो अंचल अंतर्गत करांजी ग्राम की परिसीमा को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. यहां से 19 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि रिम्स रांची के द्वारा की गई थी. कंटेनमेंट जोन करांजी ग्राम के लिए अंचलाधिकारी बेड़ो अमृता खाखा को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है.

बेड़ो अंचल अंतर्गत केशा ग्राम की परिसीमा को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. यहां 23 अप्रैल 2020 को कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी. अंचलाधिकारी बेड़ो अमृता खाखा इंसिडेंट कमांडर नियुक्त की गई हैं.

रांची के कडरू के पास रोना संक्रमित मरीज के मिलने की पुष्टि के पश्चात मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. करोना संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है. उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए अंचलाधिकारी अरगोड़ा रविंद्र कुमार को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है.

रांची जिले के अरसंडे कांके से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. संक्रमित मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है. अंचलाधिकारी कांके अनिल कुमार को इस माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है.

रांची के गाड़ी खाना, सेवा सदन, बड़ा तालाब के पास से कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है. उक्त क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए गाड़ी खाना, सेवा सदन, बड़ा तलाब के पास मरीज के मकान तथा मरीज के मकान से सटे मकानों की चौहद्दी को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

पॉजिटिव मरीज के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर की परिधि तक को बफर जोन घोषित किया गया है. उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए मेरी मड़की, कार्यपालक दंडाधिकारी रांची को इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है.

उक्त कंटेनमेंट जोन एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी परिस्थिति में बाहर के व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होगा एवं वहां के व्यक्ति जोन से बाहर नहीं निकलेंगे. स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सा कर्मी भी उक्त जोन में वरीय पदाधिकारी के अनुमति के बिना नहीं जा सकेंगे. किसी भी अन्य व्यक्तियों की एंट्री एवं एग्जिट पर पूर्ण पाबंदी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ी राहत: लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक अब जा सकेंगे अपने राज्य

Next Post

शिंजो आबे ने कहा, जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल

Next Post
शिंजो आबे ने कहा, जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल

शिंजो आबे ने कहा, जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d