रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 16 नवंबर 2020 से 22 नवंबर 2020 तक मनाये जा रहे आवास सप्ताह में आज दिनांक 19 नवंबर 2020 को उप विकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल द्वारा वित्तीय वर्ष 2020–2021 में स्वीकृत आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया.
उप विकास आयुक्त रांची द्वारा योजना की जानकारी देते हुए स्वीकृत राशि का उपयोग आवास निर्माण में करते हुए निर्धारित समय सीमा में ही आवास निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया गया.

