रांची: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी ऑनलाइन एबीवीपी झारखंड पेज (online ABVP Jharkhand page) पर अभाविप जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष रितिक राज एवं जेएनयू ऐडमिशन कोऑर्डिनेटर शेषमणि साहू द्वारा दी गई.
इस दौरान जेएनयू, एचसीयू ,विश्व भारती सहित सभी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई.
उन्होंने मुख्य रूप से 5R रीड, रेगुलर, रिवीजन, रिव्यु और रिजल्ट पर चर्चा किया.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मुख्यतः उपरोक्त 4R पर ध्यान देना है. अगर वे चारों आर पर ध्यान देते हैं तो पांचवा आर जो रिजल्ट है वह उन्हें जरूर प्राप्त होगा.
उन्होंने आगे बताया कि अगर हम किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय का फॉर्म भरते है तो एक के बजाय तीन विषयों को भर सकते है. अभाविप लगातार ऑनलाइन क्लासेज की सुविधा उपलब्ध करा रही है जो निःशुल्क है सिर्फ ऑनलाइन एक रेजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है जिससे विद्यार्थियों की जानकारी प्राप्त हो सके.
अंत में उन्होंने हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील आज रात 9 बजे 9 मिनट सारी लाइट्स बुझाकर दीया, मोमबत्तियां या मोबाइल टॉर्च को जलाने की गुजारिश की तथा विद्यार्थियों को लॉकडाउन के समय को अन्य फालतू की चीजों से हटकर भरपूर मात्रा में ज्ञानार्जन में उपयोग लाने की सलाह दी.
यह जानकारी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री मुक्ता नारायण ने दी.

