BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8 जगहों पर ‘स्टैटिक कियोस्क’ लगाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें: डीसी

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
8 जगहों पर ‘स्टैटिक कियोस्क’ लगाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करें: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने साफ- सफाई एवं दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा

रांची: बुधवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने समाहरणालय स्थित सभागार में कोविड19 से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों से कोविड19 के रोकथाम हेतु उठाए जा रहे जरूरी कदमों की समीक्षा की. सभी कोषांगों से उनसे संबद्ध सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई एवं जरूरी निर्देश दिए गए.

सभी कोविड अस्पतालों में साफ- सफाई एवं दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा

बैठक के दैरान उपायुक्त रांची ने सिविल सर्जन से रांची जिलान्तर्गत संचालित विभिन्न कोविड 19 अस्पताल एवं कोविड केयर सेन्टर की साफ-सफाई एवं दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली. उपायुक्त को यह जानकारी दी गई कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार कोविड 19 डेडिकेटेड अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है. साथ ही, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी कोविड केयर सेंटर, कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में पीपीई किट, हैंड ग्लव्स, मास्क इत्यादि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया है.

सैंपल कलेक्शन कियोस्क बढ़ाने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा रांची जिलान्तर्गत सैंपल कलेक्शन कियोस्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि, “रांची में 08 नए जगहों पर स्टैटिक कियोस्क लगाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए. जिससे कि आमजनों को कोविड टेस्ट करवाने हेतु लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़े.”

सभी कोषांग तैयार करें एक समुचित रिपोर्ट

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांग से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. जिससे कि किसी बाहरी जांच टीम को कृत कार्रवाई से अवगत कराया जा सके.

प्राइवेट लैब को निदेश: रियल टाइम डाटा जिला प्रशासन को कराएं उपलब्ध

बैठक के अंत में उपायुक्त छवि रंजन ने अनुमण्डल पदाधिकारी रांची को सभी प्राइवेट लैब की समीक्षा करने को कहा है. साथ ही, सभी निजी लैब संचालकों को यह निदेश दिया है कि कोविड टेस्टिंग रिपोर्ट का रियल टाइम डेटा जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं. जिससे कि समय रहते सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों को आसानी से ट्रेस किया जा सके.

सेंट्रल जांच टीम के दौरे से संबंधित अधिकारियों को ब्रीफिंग

बैठक के अंत में उपायुक्त ने केंद्रीय जांच टीम के भ्रमण से संबंधित अधिकारियों को सभी कोषांगों से को-ऑर्डिनेट कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. उक्त हेतु एसीएमओ-2 एवं डीआरसीएचओ की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुमंडल पदाधिकारी चास द्वारा धारा 144 का किया गया विस्तार

Next Post

उपायुक्त ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए किया वेबसाइट लॉन्च

Next Post
उपायुक्त ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए किया वेबसाइट लॉन्च

उपायुक्त ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए किया वेबसाइट लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d