BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के अनुरूप चल रहे कार्यों को करें पूर्णः डीसी

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के अनुरूप चल रहे कार्यों को करें पूर्णः डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

एयरपोर्ट परिसर के आस-पास बांटे गये जाॅन के तहत् निर्माण कार्य की दें अनुमति

वन प्रमंडल से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता

टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टाॅवर के निर्माण कार्य में लायें तेजी

देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा के निर्माण कार्य से जुड़े प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन निर्माणाधीन हवाई अड्डा अवस्थित प्रोजेक्ट भवन में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के आलोक में पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने का निदेश दिया. साथ ही अंतिम चरण के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा एयरपोर्ट परिसर से कटे हुए पेड़ों को हटाने के अलावा परिसर के बाहर पेड़ों की कटाई-छटाई के कार्य को हाई पावर कमिटि के स्वीकृति के उपरांत एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों व वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय के साथ तय समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इसके अलावे बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचालाधिकारी को स्पष्ट निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि एयरपोर्ट के आस-पास किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें.

वहीं आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सुसंगत धाराओं के साथ आवश्यक व कड़ी कार्रवाई करें, ताकि अवैध निर्माण करने वाले लोगों को ये समझ आ जाय कि एयरपोर्ट परिसर के रेड जाॅन, येलो जाॅन व ग्रीन जाॅन में बिना अनुमति के निर्माण कार्य करना कानून अपराध है. इस कार्य हेतु एयरपोर्ट के अधिकारियों को सजग रहते हुए जिला प्रशासन को सहयोग करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया.

साथ ही हवाई अड्डा परिसर के अंदर व बाहर चल रहे बिजली के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को तय समय के अनुरूप कार्यों को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. हवाई अड्डा अंतर्गत ट्वींन कैरेज रोड निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, को उपयुक्त ने निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लें.

हवाईअड्डा का निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक के पश्चात उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने वैकल्पिक देवघर-सतर सम्पर्क पथ के कार्यों को निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की सुविधा का ख्याल रखते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लें. इसके अलावे उपायुक्त ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के अनुरूप कार्यों को अंतिम रूप देने की आवश्यकता है. साथ ही निर्माणाधीन एयरपोर्ट के प्रारूप को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी व यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की झलक दिखे, इस हेतु पर्यटन विभाग व झारक्राफ्ट से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगे की कार्य योजना को जल्द से जल्द तैयार कर लें.

बैठक में उपरोक्त के अलावे एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक संदीप ढिंगरा, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर आनन्द कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, वन विभाग के प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर जितेन्द्र यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर अशोक कुमार, अंचलाधिकारी, मोहनपुर, प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारगण आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने TPC सब जोनल कमांडर सहित तीन को किया गिरफ्तार, हथियार सहित कई सामान बरामद

Next Post

एक और अमेरिकी कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस

Next Post
मुकेश अंबानी ने कहा- आर्थिक सुस्ती अस्थायी, अगला दशक ऐतिहासिक अवसर लाने वाला

एक और अमेरिकी कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d