देवघर:- उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री द्वारा निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण चल रहे कार्यों व पूर्ण हो चुके कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. साथ ही शेष निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है जिनके माध्यम से सरकार की नीतियां व कार्यक्रम आमजन तक पहुंचती हैं . ऐसे में आवश्यक ही जिला प्रशासन द्वारा मिडिया कर्मियों के लिए हर संभव आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किया जाए.
इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि इस अत्याधुनिक तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. जल्द ही निर्माण कार्य को पूर्ण रूप भी दे दिया जाएगा. साथ ही सुविधा हेतु उपायुक्त का कार्यालय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कार्यालय, प्रेस क्लब के अध्यक्ष का कार्यालय, भवन में संवाद कक्ष, सम्मेलन कक्ष, हॉल, कैंटीन, पार्किंग, कार्यालय आदि का भी निर्माण कराया गया है.
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, भवन प्रमंडल निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता राणा विजय सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

