रांची: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और समृद्ध संवाद के साथ आज दो दिवसीय टाटा स्टील झारखंड लिटरेरी मीट (टीएसजेएलएम) का संपन्न हो गया. अंतिम दिन बॉलीवुड, रंगमंच और टीवी के दिग्गज कलाकार पंकज कपूर द्वारा एक विलक्षण और अद्वितीय नाट्य प्रस्तुति ने सांस्कृतिक कुंभ में दर्शकों के बीच एक अविस्मरणीय छाप छोड़ गया।. अपने प्रथम उपन्यास “दोपहरी” के नाट्य वाचन के दौरान इसथेस्पियन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें निर्माता सुप्रिया पाठक की अनुपम शैली की छाप थी.
साहित्य के नायक और भारत मेंसमकालीन अंग्रेजी साहित्य के सबसे प्रशंसित लेखक रस्किन बॉन्ड ’हत्या के रहस्यों’ के क्रमिक विकास पर अंतग्राही सत्र के लिए इस वर्ष के टीएसजेएलएम के दौरान दूसरी बार मंच पर उपस्थित हुए. खचाखच भरे आड्रे हाउस हॉल में रस्किन बॉन्ड ने इस बारे में बात की कि कैसे उन्होंने अपने पात्रों और कथाओं को विकसित करने के लिए दिन-प्रतिदिन के विषयों और उनके तत्काल वातावरण से प्रेरणा प्राप्त की.

