मुंबई: कोरोना के साथ लड़ाई में बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग के कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है. मलाड मॉल के पीछे बने इस कॉम्पलेक्स में बीते दिनों एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. शिविन इसी कॉम्पलेक्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं.
शिविन ने बताया, तकरीबन एक हफ्ते पहले एक महिला बीएमसी से आई थी और लोगों की सेहत और उनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पूछ रही थीं.
उन्होंने बताया कि वो इस कॉम्पलेक्स को सील करने जा रहे हैं. शिविन ने बताया कि महिला ने सभी को एक डॉक्टर का कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया जिससे इमरजेंसी के वक्त में संपर्क किया जा सकता है. तभी से बाहर पुलिस सिक्योरिटी लगा दी गई है. हम सिर्फ राशन और दवाइयों की डिलीवरी लेने के लिए बाहर जा सकते हैं.
हमें अपने ही कॉम्पलेक्स के दूसरे विंग में जाने की भी अनुमति नहीं है. अंकिता लोखंडे और साक्षी तंवर भी इसी कॉम्पलेक्स में रहती हैं. हालांकि शिविन उन्हें निजी तौर पर नहीं जानते हैं.

