BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी, तृतीय चरण में भी छुट नहीं: राजेश्वरी बी

राज्य सरकार से निर्देश पर बाद में लिया जायेगा कोई निर्णय

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in Uncategorized
सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी, तृतीय चरण में भी छुट नहीं: राजेश्वरी बी

सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी, तृतीय चरण में भी छुट नहीं: राजेश्वरी बी

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिला ग्रीन जोन की श्रेणी में शामिल हैं और पूर्णबंदी का तृतीय चरण 4 मई से शुरू हो रहा है लेकिन फिलहाल पूर्व की व्यवस्था में कोई भी परिवर्तन अथवा कोई छुट नहीं दी जायेगी. दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि 4 से 17 मई तक पूर्ण बंदी लॉक डाउन का तीसरा चरण रहेगा.

इस क्रम में राज्य सरकार से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दो लॉक डाउन की अवधि में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन कराया गया है. जिला प्रशासन द्वारा आम जनों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए समय समय पर कई निर्णय लिए गये हैं.

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां सैंपल संग्रह करने के साथ जरूरत पड़ने पर मरीज के इलाज की भी समुचित व्यवस्था है. मरीज के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में लाया जाता है. दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 45 शय्या क्षमता के डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है. यहां ऑक्सीजन सहित हर जरूरी सुविधा उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि कोविड हॉस्पिटल के रूप में नव निर्मित हंसडीहा अस्पताल में भी वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है.

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि जिले में अभी तक 191 सैंपल कलेक्ट किए गए थे. जांच रिपोर्ट के पश्चात कुल 114 सैंपल नकारात्मक नेगेटिव आए हैं. 77 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना है. सैंपल संग्रहण का कार्य अभी भी जारी है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला वासियों के सहयोग से अब तक दुमका जिला कोरोना वायरस से मुक्त रहा है. पूर्ण विश्वास है कि सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ इस जंग में अवश्य जीत हासिल करेंगे.

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर लगभग 5055 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया था, जो अपनी समय अवधि को पूरा कर चुके हैं. जिला प्रशासन द्वारा लगभग 185 लोगों को बाहर से मंगा कर जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई है, ताकि इस मुश्किल की घड़ी में आम जनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2.62 लाख के बैंक खातों में भेजी गयी राशि

Next Post

प्रवासी मजदूरों के प्रति झारखंड सरकार का सार्थक कदम: सुबोधकांत

Next Post
प्रवासी मजदूरों के प्रति झारखंड सरकार का सार्थक कदम: सुबोधकांत

प्रवासी मजदूरों के प्रति झारखंड सरकार का सार्थक कदम: सुबोधकांत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d