BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कामरेड अजीत विश्वास का निधन, पाकुड़ में अत्येष्टि

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


रांची. माकपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के संतालपरगना क्षेत्र मे पार्टी के संस्थापकों मे से एक कामरेड अजीत विश्वास का आज लगभग पूर्वाह्न 10ः30 बजे पाकुड़ मे निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे और पिछले दो माह से अस्वस्थ्य चल रहे थे.उनका पार्थिव शरीर अपराह्न 2बजे पार्टी के पाकुड़ जिला कार्यालय मे श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु रखा गया है. उनकी अंत्येष्टि आज ही पाकुड़ मे की जायेगी.
अजित विश्वास पार्टी के लिए एक समर्पित नेता थे और पिछले 50 वषों से पार्टी संगठन के काम मे लगे हुए थे. संतालपरगना मे पार्टी के निर्माण मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. वे एकीकृत बिहार के समय 1981 मे पार्टी की संताल परगना जिला कमिटी के प्रथम जिला सचिव बनाए गए थे. इसके पूर्व साहेबगंज और पाकुड़ जिले मे पार्टी संगठन का निर्माण करने मे उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. झारखंड बनने के बाद वे माकपा के झारखंड राज्य सचिवमंडल सदस्य चुने गए और लगभग दश वषों तक उन्होंने पार्टी राज्य – केंद्र से काम किया. बाद मे अपनी अस्वस्थता के चलते वे अपने गृह नगर पाकुड़ चले गए. वहां भी वे पार्टी की जिला कमिटी को सहयोग देते रहे. उनके निधन से झारखंड की पार्टी को बड़ी क्षति हुई है. माकपा का झारखंड राज्य सचिवमंडल उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देता है और उनके सम्मान मे पार्टी का लाल झंडा झुकाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिलीज हुआ Dasvi का पोस्टर, इंटरनेट मचा धमाल

Next Post

02 मार्च को हुसैनाबाद में लगेगा खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप

Next Post
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश

02 मार्च को हुसैनाबाद में लगेगा खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d