मुंगेर: आज भाजपा जिला अल्प संख्यक मोर्चा के द्वारा आयोजित जन संवाद में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भाग लिया.जैन धर्मशाला के अहिंसा सभागार में आयोजित इस संवाद की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शहज़ाद रिज़वी ने किया, जबकि संचालन अल्प संख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुजफ्फर अहसन ने किया.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेशमंत्री बेबी चंकी, प्रो अज़फर शम्शी, पूर्व प्रत्याशी प्रणव यादव, जिला प्रभारी प्रकाश भगत थे. हुसैन ने कहा कि उन्हें यह देख कर बेहद खुशी हुई है कि अल्पसंख्यक समाज के लोग काफी संख्या में नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं, पहले मैं जब कभी मुंगेर आता था तो बमुश्किल इस समाज के दो-चार लोग दिखते थे, लेकिन इस बार ये तादाद अच्छी-खासी है.
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सर्व धर्म सद्वाव है और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का बिना किसी भेद-भाव के हित चिंतन करना है. इसके पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने शाहनवाज़ हुसैन को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.
जनसंवाद कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण यादव, रानी शर्मा, जयनंदन मण्डल, मो आलम, मो. फजलुर रहमान, शाहिद भाई, सुहैल अहमद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मण्डल, कृष्णा मण्डल, निःशुतोष निशु, नगर अध्यक्ष अजित छोटू, प्रो अंजू भारद्वाज, सारिका ठाकुर, बीबी खातून, जैबुन्निसा आरा, संजय देशमुख, रजनीश रंजन, आनंद प्रकाश सिन्हा, सुमेधा आर्या, कन्हैया पोद्दार, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी फणीभूषण सिंह.

