BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉक डाउन में किन्नरों का हाल बेहाल पहुंचा, उपायुक्त कार्यालय

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
लॉक डाउन में किन्नरों का हाल बेहाल पहुंचा, उपायुक्त कार्यालय

लॉक डाउन में किन्नरों का हाल बेहाल पहुंचा, उपायुक्त कार्यालय

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: एक तरफ पूरा देश लॉक डाउन पर है. कोरोना से बचाओ का एक मात्र उपाय है घर से बाहर नहीं निकलना. लोग अपने-अपने घरों में दिन बिता रहे हैं. लेकिन ट्रेनों और बच्चों के जन्म पर आशीर्वाद और बधाइयां देकर अपना जीवन यापन चलाने वाले किन्नरों का लॉक डाउन के दौरान हाल बेहाल हो गया है. आपको बता दें जमशेदपुर शहर में लगभग 200 किन्नरों की संख्या है, जहां सभी किन्नर अब दाने-दाने को मोहताज है. सामाजिक संस्थाएं या जिला प्रशासन सड़क पर भटक रहे लोगों को भोजन करा रही है, लेकिन घरों में बैठे इन किन्नरों को देखने वाला कोई नहीं है. अब तो इन किन्नरों के सब्र का बांध भी टूट गया है. भोजन किए 4 दिन बीत चुका है, जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो सभी किन्नर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त से 2 वक्त की रोटी के लिए गुहार लगाया.

Also Read This: केंद्र सरकार से राज्य में मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाकर ₹300 करने का किया आग्रह: हेमंत सोरेन

इन लोगों का कहना है कि जिस भाड़े घर में ये रहते हैं उस मालिक ने भी सारा सामान फेंक दिया और घर से बेघर कर दिया. अब ये किन्नर जाएं तो कहां जाएं. पहला इनके सामने सर छुपाने की समस्या और दूसरा पेट की आग बुझाने की चिंता, इन्हें खाए जा रहा है. क्योंकि इनके पास ना तो राशन कार्ड है और ना ही अपना घर.

उधर भूख से तड़प रहे सभी किन्नर वक्त को बद्दुआ देते हुए अपने पेट की आग बुझाने के लिए प्रशासन से मदद मांग रहा है. जबकि राज्य सरकार लगातार सभी उपायुक्तों को आदेश दे रही है कि कोई भूखा ना सोए, जिनके पास राशन कार्ड है या जिनके पास कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन पहुंचाया जाए लेकिन जमशेदपुर में राशन दुकानदारों की मनमानी भी चल रही है. उधर इन किन्नरों ने ऐलान कर दिया है कि अगर इनकी समस्या प्रशासन ने नहीं सुनी सभी उपायुक्त कार्यालय के सामने भूखे प्यासे दम तोड़ देंगे.

Also Read This: अनिल पालटा CID व मल्लिक स्पेशल ब्रांच के एडीजी बने

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिल पालटा CID व मल्लिक स्पेशल ब्रांच के एडीजी बने

Next Post

चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया और कासा की ओर से खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

Next Post
चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया और कासा की ओर से खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया और कासा की ओर से खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d