BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई में भारी बारिश और आंधी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त, शहर में बाढ़ जैसे हालात

by bnnbharat.com
August 6, 2020
in समाचार
मुंबई में भारी बारिश और आंधी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त, शहर में बाढ़ जैसे हालात
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के कारण मुंबई में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और पालघर में रेड अलर्ट घोषित किया है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं मुख्यमंत्री ने निवासियों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है.

मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना: आईएमडी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है, ‘मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में बिजली कड़कने की भी आशंका है.’

रेलवे ट्रैक पर फंसी लोकल ट्रेनें

रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की मस्जिद और भायखला स्टेशन के बीच दो लोकल ट्रेनें फंस गई हैं. रेलवे कर्मचारियों ने सीएसटी से कर्जत जाने वाले 150 यात्रियों को बचाया है, लेकिन अब भी दोनों ट्रेनों में करीब 200 लोग फंसे हुए हैं.

बारिश का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बुधवार को मुंबई की बारिश का हाल चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी ज्यादा खतरनाक नजर आया. कोलाबा में अगस्त में 46 साल बाद 12 घंटे में 294 एमएम बारिश दर्ज की गई. इसके कारण दक्षिण मुंबई में सालों बाद सड़कों पर काफी ज्यादा पानी दिखाई दिया. इससे पहले 1974 के अगस्त महीने में कोलाबा में 262 एमएम बारिश का रिकॉर्ड था जबकि बुधवार को यहां 294 एमएम बारिश हुई. यहां हवा की रफ्तार 106 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है. कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम आवास योजना को लेकर डाटा संग्रह अभियान की शुरूआत

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 56,282 नए मामले, 904 की मौत

Next Post
भारत में 15 लाख पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 34 हजार के करीब मौतें

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 56,282 नए मामले, 904 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d