BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज झारखंड विधानसभा सचिवालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री, बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया.

अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा रवीन्द्र नाथ महतो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शोक सभा में सम्मिलित हुए. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा” राजेंद्र बाबू विधानसभा में न केवल मेरे साथी थे बल्कि बड़े भाई के समान थे. उनका स्नेह और संरक्षण हमेशा मुझे प्राप्त होता रहा.

आज उनके जाने से मैं स्वयं को उस स्नेह और संरक्षण की छाया से विहीन महसूस कर रहा हूं. मुझे याद है कि सत्र के दौरान पूरी तरह से स्वस्थ न होने के बावजूद भी वे लगातार विधानसभा आते रहे और विधानसभा प्रांगण में आते ही सबसे पहले मेरे कक्ष में आकर अपने सानिध्य और स्नेह प्रदान कर मुझे ऊर्जावान किया करते थे.

अध्यक्ष ने शोक सभा में उनके राजनीतिक जीवन पर भी प्रकाश डालें और कहा कि मजदूरों का विषय राजेंद्र बाबू के राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण विषय था एवं यही उनकी पहचान थी.

युवा अवस्था से लेकर अपने जीवन के संध्याकाल तक राजेंद्र बाबू मजदूरों के कल्याण के लिए अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा से कार्य करते रहे. अविभाजित बिहार सरकार में मंत्री पद को सुशोभित करने के साथ ही झारखंड सरकार में वित्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन पूरी दक्षता के साथ किया.

इस शोक सभा में झारखंड विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद और सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

अध्यक्ष के मार्मिक शोक संदेश पढ़े जाने के उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘इंडिया बाजी मारेगा’ नामक वीडियो एलबम का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया विमोचन

Next Post

अचानक आई तेज आंधी और बारिश से हुआ नुकसान

Next Post
अचानक आई तेज आंधी और बारिश से हुआ नुकसान

अचानक आई तेज आंधी और बारिश से हुआ नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d