हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम, कार्यालय में स्व राजकुमार लाल, उप महापौर के मृत्यु उपरांत उनके सम्मान में शोक सभा आयोजित की गई. विदित है कि राजकुमार लाल का आकस्मिक निधन 31 मार्च को हो गया था.
उनके इस आकस्मिक निधन पर समस्त नगर निगम परिवार शोकाकुल एवं स्तब्ध है, तथा इस शोक की बेला में समस्त नगर निगम कार्यालय उनके शोक संतप्त परिवार के साथ है.
आज की आयोजित शोक सभा में उनके दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि देने हेतु एवं उनकी आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रर्थना की गई तथा शोक सभा सम्पन्न होने के पश्चात कार्यालय को बंद कर दिया गया.
इस शोक सभा में महापौर, पार्षद गण, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, अभियंतागण तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थे.

