रांची: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य विष्णु शर्मा के आकस्मिक निधन पर आज संध्या 4 बजे जेएससीए स्टेडियम में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वर्गीय विष्णु शर्मा के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया.
इस श्रद्धांजलि सभा में अमिताभ चौधरी, अजय नाथ शाहदेव, राजीव सिंह, किशोर चंद्रा, सुरेश कुमार, टी के झा, सुनील सिंह, जेएससीऐ एवं सीसीसी के कर्मचारीगण उपस्थित थे.
स्व० विष्णु 1980 दशक के अच्छे क्रिकेटर थे. उन्होंने कूच विहार ट्राफी एवं ईस्ट जोन टीम में बिहार टीम का सदस्य रहे थे.

