BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा विधायकों का आचरण संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतिकुल – कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in समाचार
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायकों के आचरण को संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतिकूल और झारखंड वासियों के हितों के लिए नुकसानदायक बताया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा विधायकों ने जिस तरह से राज्य के सर्वोच्च सदन को मजाक बनाने की कोशिश की है, उससे आने वाले समय में उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक कभी सदन में नारा लिखकर भगवा रंग का टी-शर्ट पहन कर चले आ रहे, तो कभी सदन के अंदर सीटी बजा रहे है, वहीं आज सारी हदों को पार कर सदन के अंदर ही भजन कीर्तन भी शुरू कर दिया.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि विधानसभा के अंदर किसी सदस्य द्वारा सीटी बजाने,  बैनर लिखा टी-शर्ट बनाने की घटना की तरफ निंदा हो रही है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता ने कहा जिन आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर राज्य की जनता ने अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है आज उन्हें निराशा हाथ लगी है,एक वर्ष के कोरोना महामारी के बाद जब राज्य की जनता सदन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है ऐसे में भाजपा विधायकों का  असंसदीय एवं अलोकतांत्रिक कृतियों की वजह से न सिर्फ राज्य की जनता को दुख पहुंचा है बल्कि आम जनों की बुनियादी जरूरतों को पूर्ति करने को लेकर सदन के महत्वपूर्ण फैसले में भी कुठाराघात पहुंचा है.

 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा पिछले 4 दिनों से जिस प्रकार सदन में भाजपा अपना आचरण प्रस्तुत किया है वह दिन दूर नहीं जब जनता इसका माकूल जवाब देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुमला में सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

Next Post

दुबई में बंधक बने गुमला के दो युवकों को मुक्त करने का मुक्त करने का किया आग्रह

Next Post
सीएम पैतृक गांव नेमरा गांव पहुंचे

दुबई में बंधक बने गुमला के दो युवकों को मुक्त करने का मुक्त करने का किया आग्रह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d