BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात:  दो हफ्ते पहले गुजरात के वापी में एक मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना सामने आई थी . उस घचना को लेकर अभी लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब  अब एक बार फिर 11 साल की बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी 45 साल का व्यक्ति है जिसने दो महीने में पांच बार बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है.

घटना का पता चलते ही बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई की. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले को लेकर डूंगरा पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. यह घटना छरवाडा विस्तार की है.

 

11 साल की नाबालिग को जब उसकी दादी ने रात को खाना खाने के लिए कहा तो उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की. जब उससे पेट दर्द की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाले विजेंद्र अंकल बीते दो महीने से उसे चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे हैं और उसके साथ कमरे में, दरगाह के पास स्थित चॉल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म कर रहे हैं. बच्ची की बात सुनकर दादी के पैरो तले जमीन खिसक गई. जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो वे स्थल पर पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.

दो हफ्ते पहले वापी के टांकी फलिया में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी. वापी में बार-बार सामने आ रही दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है. इसी गुस्से के चलते मंगलवार रात को लोगों ने आरोपी की इतनी पीटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद डूंगरा पुलिस स्थल पर पहुंची. पुलिस ने पीड़िता की दादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पिटाई के बाद आरोपी को हरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी हालत गंभीर हो जाने के बाद उसे वलसाड के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब सरकार हथियारों और ड्रग्स को लेकर हुई गंभीर

Next Post

भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

Next Post
भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

भारत ने मल्टीरोल हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2 अरब डॉलर की दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d