BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला वर्ग में भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास, भाजपा पूरा करेगी 65 पार का लक्ष्य : आरती सिंह

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in समाचार
महिला वर्ग में भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास, भाजपा पूरा करेगी 65 पार का लक्ष्य : आरती सिंह

महिला वर्ग में भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास, भाजपा पूरा करेगी 65 पार का लक्ष्य : आरती सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा है कि झारखंड ही अकेला ऐसा राज्य है, जहां पिछले पांच वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य हुए वह अपने आप में बेमिसाल है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनके विवाह तक का बीड़ा उठाया है. इस योजना के जरिये बेटियों के जन्म से लेकर 18 की आयु तक सरकार उन्हें 5000 रुपये की राशि दे रही है.

वहीं, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी बेटियों के लिए मददगार साबित हो रही है. इतना ही नहीं झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां 50 लाख रुपए तक कि जमीन व मकान की रजिस्ट्री महज एक रुपये में की जा रही है. सिर्फ 2019 में ही 1.50 लाख महिलाओं के नाम मकान व जमीन की रजिस्ट्री हुई. महिला सशक्तिकरण का यह बड़ा उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि कई शिक्षण संस्थानों ने इसे सकारात्मक केस स्टडी के तौर पर लिया है. महिलाओं के नाम पर संपत्ति होने से उनकी सामाजिक सुरक्षा और प्रतिष्ठा बढ़ी है.

आरती सिंह ने कहा कि यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी. महिला वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है. इस बार भी भाजपा अपने 65 पर का लक्ष्य पूरा करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाइक से 1 लाख रुपये बरामद

Next Post

मासस को झामुमो का बड़ा झटका

Next Post
मासस को झामुमो का बड़ा झटका

मासस को झामुमो का बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d