BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले 24 मार्च से लॉकडाउन है. लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में लगे लॉकडाउन की समीक्षा के लिए पिछले कई महीनों से देश के जाने मानें विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज राहुल गांधी उद्योगपति राजीव बजाज से बात कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को उद्योगपति राजीव बजाज के साथ लॉकडाउन और कोरोना के मुद्दे पर बातचीत की. इस राहुल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों और गरीबों लिए लॉकडाउन बहुत ही भयावह रहा.

इस दौरान राजीव बजाज ने कहा कि दुनिया के कई देशों में मेरे रिश्तेदार और दोस्त हैं और वहां भी लॉकडाउन हुआ लेकिन ऐसा कहीं नहीं था. वह बाहर घूमने जा सकते थे. सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं के संदर्भ में वे लोग बेहतर परिस्थिति में थे.

राजीव ने कहा कि टीबी निमोनिया 1 लाख से ज्यादा बच्चों की मौत भारत में हो जाती है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब इसने लोगों के विकसित दुनिया के दिलों को चोट पहुंचाई. यह अमीर और प्रसिद्ध लोग इससे प्रभावित होते हैं तो यह हेडलाइन बनती है. इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह गुरुवार को सवेरे 10 बजे उद्योगपति राजीव बजाज से बात करेंगे.

राजीव बजाज, बजाज ऑटो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. राहुल गांधी ने जानकारी दी है कि सवेरे 10 बजे यह बातचीत उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित की जाएगी.

बता दें कि राहुल गांधी की राजीव बजाज से बातचीत, उन तमाम संवादों का हिस्सा है. जो भारत में कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन के बारे में अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ की जा रही हैं. इससे पहले राहुल गांधी इस मुद्दे पर अर्थशास्त्रियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से भी बातचीत कर चुके हैं. राजीव बजाज, उनके साथ बातचीत करने वाले पहले बिजनेसमैन होंगे.

राहुल गांधी वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने जब कुछ जानकारों और विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस समय आप संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करते हैं तो आप लोगों के दिमाग में एक गैर जानलेवा बीमारी को जानलेवा बना देते हैं, इसके बाद इस सोच को उनके दिमाग से मिटाना असंभव होता है.

वहीं, राजीव बजाज को कहते सुना जा सकता है, “जैसा आपने (राहुल गांधी ने) कहा कि जब आप अनलॉक करेंगे, तो यह आपको फिर भी प्रभावित करेगा. लेकिन आपने इस दौरान अर्थव्यवस्था को नुकसान जरूर पहुंचा दिया है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा! जानें भारत में कोरोना ने कब मारी थी एंट्री…

Next Post

त्याग से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं

Next Post
त्याग से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं

त्याग से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d