दिल्ली: दिल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 2 अन्य जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. दोनों जवानों की तैनाती जामिया मिलिया में हुई थी. दोनों जवानों के संपर्क में बटालियन के 45 अन्य जवान भी आए थे. सबकी ट्रेसिंग की जा रही है. सभी जवानों को क्वारनटीन कर दिया गया है. आईटीबीपी के 50वीं बटालियन के दो जवान संक्रमित हो गए हैं.
बीते 48 घंटों में आईटीबीपी के कुल 5 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. यह जानकारी खुद आईटीबीपी ने दी है. दिल्ली में पुलिस और जवानों के संक्रमित होने के कई अन्य मामले भी सामने आए हैं.
इससे पहले दिल्ली में 12 सीआरपीएफ के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कुल 65 जवान संक्रमित हैं. सीआरपीएफ के 285 जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया था. सभी संक्रमित जवान 31वीं बटालियन सीआरपीएफ के हैं.
दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन और कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद भी संक्रमण ने देश में तबाही मचाई है. लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस ने राज्य और केंद्र दोनों की चिंता बढ़ा दी है.
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,515 हो गई है. कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,094 पहुंच गई है. अब तक कुल 59 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके हैं.

