BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाही परिवार और दरबारियों को भ्रम कि एक ही परिवार है विपक्ष: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
शाही परिवार और दरबारियों को भ्रम कि एक ही परिवार है विपक्ष: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को एक बार फिर गांधी परिवार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘एक राजवंश और उसके वफादारों को पूरा विपक्ष होने का भ्रम हो गया है.’ नड्डा ने सिलसिलेवार किए ट्वीट में जमकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर कटाक्ष किया.

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक शाही राजवंश और उनके वफादार दरबारियों को बड़ा भ्रम है कि विपक्ष यानी सिर्फ एक उनका राजवंश. एक राजपरिवार नखरे दिखाता है और उनके दरबारी उस नकली कहानी को फैलाते फिरते हैं. ताजा मामला विपक्ष के सरकार से सवाल करने का है.”

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष अधिकार है कि वह सवाल पूछे और साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अच्छे माहौल में विचार-विमर्श भी हुआ जिसमें अनेक विपक्षी नेताओं ने अपने मूल्यवान विचार दिए. नड्डा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने आगे के रास्ते पर विचार करने में केंद्र का साथ दिया.

उन्होंने कहा, ”लेकिन एक परिवार अपवाद था. कोई अनुमान लगा सकता है कि कौन सा परिवार.” गांधी परिवार पर हमला जारी रखते हुए नड्डा ने कहा, ”एक खारिज और अस्वीकृत परिवार पूरे विपक्ष के समान नहीं है.

एक शाही परिवार के हित भारत के हित नहीं हैं. आज देश एकजुट है और हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है. यह एकता और एकजुटता का समय है. ‘शाही परिवार के उत्तराधिकारी’ को पुन: स्थापित करने के लिए इंतजार किया जा सकता है.”

राहुल गांधी और कांग्रेस ने हाल ही में चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने के तरीके को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर आलोचना की थी जिसे लेकर नड्डा ने पटलवार किया है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महागठबंधन में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेंगी सोनिया गांधी, आज करेंगी अहम बैठक

Next Post

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार पकड़े

Next Post
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार पकड़े

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार पकड़े

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d