BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस में असमंजस, झामुमो-राजद लॉकडाउन के पक्ष में

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
लॉकडाउन का हो रहा है रामगढ़ में खुला उल्लंघन: भुवनेश्वर मेहता
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना की जानलेवा रफ्तार जारी है. बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के लिए झारखंड में 30 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू किए जाने की अटकलों के बीच  सरकार में शामिल कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं.

एक धड़ा लाॅकडाउन लागू कराना चाह रहा है, तो कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव कोरोना वायरस से बचने के लिए बीच का रास्ता ढूंढ़ रहे हैं.

इस बीच सरकार के अफसरों  ने लॉकडाउन की अटकलों को सही बताया है. लॉकडाउन लगाने पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीरता से विचार कर रहे हैं. संभव है कि आज वे बड़ा एलान करें. झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से वित्‍त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि उन्होंने सीएम से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के बदले कोई बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया है.

इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में लॉकडाउन लगाने की मांग मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से की थी. उन्‍होंने एहतियात के तौर पर राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में लॉकडाउन लागू करने का सुझाव दिया था.

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने कहा है कि राज्य सरकार की पूरी कोशिश के बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसलिए जब तक दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाता, कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना मुश्किल है.

इधर, राजद विधायक और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य में अविलंब लॉकडाउन लागू करना चाहिए. राज्य की जनता खुद पूर्ण लॉकडाउन चाह रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 7,487 नए मामले, 41 की मौत

Next Post

सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन पर शुरू किया मंथन, CMO ने स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट

Next Post
JAC 10th-12th Board Exam: फैसले के ताक में परीक्षार्थी, जल्द निर्णय लेगी हेमंत सरकार

सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन पर शुरू किया मंथन, CMO ने स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d