रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित गुरु शशिधर आचार्य ने शिष्टाचार मुलाकात की.
ज्ञातव्य है कि छऊ नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये गुरु शशिधर आचार्य को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जायेगा. गुरु शशिधर आचार्य झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के निवासी हैं.
मुख्यमंत्री ने शशिधर आचार्य को बधाई देते हुए कहा कि अपने छऊ नृत्य को विश्व ख्याति दिलायी है. झारखंड की कला संस्कृति के क्षेत्र में आपका ये योगदान राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है.
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख नागपुरी को भी अपनी बधाई दी और कहा कि आपकी गायकी और लेखनी से झारखंड की एक सबल तस्वीर विश्वपटल पर उभर कर आयी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री सम्मान के लिए इन दोनों के नाम का चयन झारखंड का मान-सम्मान है.

