BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय जीवन बीमा निगम मे सफल हड़ताल के लिए बधाई

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
भारतीय जीवन बीमा निगम मे सफल हड़ताल के लिए बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- देश मे वित्तीय क्षेत्र का प्रतिष्ठित संस्थान एलआईसी जिसकी स्थापना 1956 मे संसद द्वारा पारित एक विशेष अधिनियम से हुई थी और जिसने अब तक देश के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 30 लाख करोड़ रुपये भारत सरकार को उपलब्ध करायें हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी जीवन बीमा निगम ने 40 करोड़ लोगों का बीमा किया है. इतना ही नहीं  भारत सरकार के कुल कर्ज की पच्चीस प्रतिशत राशि भी इसके द्वारा ही दी जाती है और प्रत्येक साल लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये भारत सरकार को निवेश किए जाने के लिए एआइसी ही उपलब्ध कराता है.

लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अपने कारपोरेट आकाओं को खुश करने के लिए  रोज सोने के अंडे देने वाली इस कंपनी मे पहले 49 प्रतिशत और इस बार के युनियन बजट मे 74 प्रतिशत एफ डीआइ लाकर इस कंपनी का पुरी तरह निजीकरण करने जा रही है और इसके लिए आईपीओ मे इस कंपनी को सूचीबध्द कर लिया गया है.

 आज की यह हड़ताल मोदी सरकार के इसी राष्ट्र विरोधी कदमो का विरोध किए जाने के लिए श्रमिकों – कर्मचारियों के देशव्यापी संघर्षों की श्रंखला का हिस्सा है. यह बात आज रांची में जीवन बीमा निगम के बेस – 2 कार्यालय के समक्ष हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों की सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय ट्रेड यूनियन और स्वतंत्र श्रमिक फेडरेशनो के नेताओं ने कही. झारखंड मे जीवन बीमा निगम के दो मंडलों जमशेदपुर और हजारीबाग जिसमें उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान और पलामू प्रमंडल के सभी जिले शामिल हैं वहां  शत प्रतिशत हड़ताल रही. संतालपरगना प्रमंडल के 6 जिले जो बीमा निगम के भागलपुर मंडल के अंतर्गत आते हैं वहां भी असरदार हड़ताल दर्ज की गयी है. ट्रेड युनियनों ने इस सफल और अभूतपूर्व हड़ताल के लिए बीमा कर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी है

  इस मौके पर सीटू के प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस,एटक के पी. के. गांगुली, अशोक यादव सच्चिदानंद मिश्र, अजय सिंह, एक्टू के सुभेंदु सेन, भुवनेश्वर केवट, बेफी के एम. एल. सिंह, कनक रंजन, दीपक कुमार और आल इंडिया इंश्योरेंस इंपलाइज एशोसियेशन के आशीष दास और  मुनौवर वसी ने हड़ताल मे शामिल कर्मचारियों को संबोधित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री आलमगीर आलम के वक्तव्य सेआंदोलनकारी निराश : प्रवीण प्रभाकर

Next Post

तीन किलो 40 ग्राम अफीम और 90 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post
तालाब में नहाने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

तीन किलो 40 ग्राम अफीम और 90 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d