BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आलमगीर आलम को बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट समिति में शामिल होने पर दी बधाई

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
लॉकडाउन बढ़े या ना बढ़े, सामाजिक दूरी का पालन अभी जरूरी: आलमगीर आलम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पश्चिम बंगाल इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट के लिए तीन सदस्यीय समिति में कांग्रेस विधायक दल के नेता सह राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को शामिल किये जाने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने उन्हें बधाई दी है.

प्रदेश प्रवक्ताओं ने आज रांची में आलमगीर आलम से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर इस नयी जिम्मेवारी के लिए बधाई दी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आलमगीर आलम की पकड़ बांग्लाभाषा पर भी मजबूत है और इसका फायदा वे पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी को दिला पाएंगे.

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आलमगीर आलम की छवि पार्टी के लिए समर्पित नेताओं में रही है, उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने में सफल होंगे.

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पार्टी की पहचान एक बड़े अल्पसंख्यक चेहरा के रूप में होती है और पाकुड़ से सटे पश्चिम बंगाल के विभिन्न मुस्लिम अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में भी वे लगातार भ्रमण करते है और उस इलाके राजनीतिक, सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों के बारे में भी उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध है.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि आलमगीर आलम झारखंड ही नहीं, बल्कि बांग्लाभाषी होने के कारण पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी खासे लोकप्रिय है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस का ‘‘किसान के लिए बोले भारत’’ नामक सोशल मीडिया कैंपेन कल

Next Post

पत्नी के साथ विवाद में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Next Post
युवक ने फांसी पर झूल कर दी जान, दुकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप

पत्नी के साथ विवाद में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d