BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के 13 लाख 77 हजार किसानों को बधाई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त से आप लाभान्वित हुए : रघुवर दास

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in Uncategorized
राज्य के 13 लाख 77 हजार किसानों को बधाई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त से आप लाभान्वित हुए : रघुवर दास

Congratulations to the 13 lakh 77 thousand farmers of the state, you benefited from the first, second and third installment of PM Kisan Samman Nidhi Scheme: Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा/रांची: प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार को चतरा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से राज्य के 13 लाख 77 हजार से ज्यादा किसान लाभान्वित हुए. उन्हें योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त प्रदान किया गया.

मुझे भी चतरा में किसानों के बीच रहकर उन्हें यह राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान करने की इच्छा थी. लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मैं आपके बीच नहीं जा सका, जिसका मुझे अफसोस है.

किसानों की समृद्धि के लिए जिस प्रकार कृषि विभाग और सभी जिला प्रशासन, जिन्होंने लगातार दिन-रात कार्य किया है, उसके लिए बधाई.

राज्य के 35 लाख किसानों का निबंधन किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया जा सके.

कृषि विभाग की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि वर्तमान में राज्य सरकार झारखंड के 26 लाख किसानों को उक्त योजनाओं का लाभ देने में सफल हो पाई है.

कृषि सचिव सहित कृषि विभाग, जिला प्रशासन और राज्य के किसानों को शुभकामनाएं देता हूं. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. मुख्यमंत्री किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने के बाद बोल रहे थे.

276 करोड़ की राशि से लाभान्वित हुए 13 लाख 77 हजार किसान

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने किसानों को डीबीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया. झारखण्ड के 13 लाख 77 हजार किसानों के खाते में 276 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई.

प्रथम किस्त के तहत 620961, द्वितीय किस्त के तहत 341646 और तृतीय किस्त के तहत 415367 की राशि किसानों को उनके खाते में दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संस्कृति, भाषा और परंपरा ही झारखंड की विशिष्ट पहचान है : रघुवर दास

Next Post

हजारीबाग में 2 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे

Next Post
हजारीबाग में 2 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे

हजारीबाग में 2 स्थानों पर बिकेंगे पटाखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d