रांची: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व्यूटी डुंगडुंग को जन्मदिन की हॉकी सिमडेगा के सदस्यों ने घर में जाकर बधाई दी और गिफ्ट स्वरूप पौधा देकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया.
सिमडेगा जिला के केरसई प्रखण्ड अन्तर्गरत करंगागुड़ी की व्यूटी डुंगडुंग जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाडी है. वर्तमान समय मे लॉकडाउन के कारण वह अपने घर में ही है, आज उसके जन्म दिन के अवसर पर हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी, करंगागुड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य सह पल्ली पुरोहित फादर पौलुस बागे, फादर निकोडिम सोरेंग जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर व्यूटी के घर पंहुचकर उसे जन्म दिन की बधाई दी.
जन्म दिन के गिफ्ट के रूप में उसे आम का पौधा देकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया सन्देश. साथ ही उसके हासिल चाल की जानकारी लिया और कहा कि इस कोरोनाकाल मे सर्वप्रथम अपने आप को सुरक्षित रखना ही महत्वपूर्ण है.

