रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह ने मुलाकात कर श्रीमद्भागवत गीता भेट किया. नेताद्वय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद भी दी. लगभग आधे घंटे की मुलाकात में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने नेताद्वय को समय-समय पर अपने सुझावों से अवगत कराते रहने को कहा.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कायकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार, जिस उम्मीद से लोगों ने बनाया था उस अनुरूप मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं. राज्य की जनता में एक नए उत्साह का संचार हुआ है. आम जनता की बातों को सुनने वाला एक मुख्यमंत्री राज्य को मिला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जो वार किया है, उसकी पूरे राज्य में प्रशंसा हो रही है. राज्य प्रगति के पथ पर चल पड़ा है और आने वाले समय में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य की छवि देश में ही नहीं दुनिया में भी निखरेगी.
संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार के बनने के बाद लगातार राज्य का ग्राफ बढ़ा है लोगों को इस सरकार से बहुत उम्मीद है और सरकार उनके उम्मीदो पर खरी उतरेगी.

