स्वतंत्रता सेनानियों व बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा
रांची:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने 136 वां स्थापना दिवस को पूरे धूमधाम से आयोजित कर रही है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में भी सूबे प्रांत में कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया जाएगा, सभी जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन होंगे एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, स्वतंत्रता सेनानियों एवं बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा, कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान पर चर्चा की जाएगी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि राजधानी राँची में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. कल दिनांक 28 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में पूर्वाहन 10ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव झंडोत्तोलन करेंगे एवं तत्पश्चात कांग्रेस भवन से प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा.तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ बापू वाटिका मोरहाबादी में समाप्त होगा ,जहां राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत मुख्य समारोह आयोजित किए जायेंगे, समारोह में बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है ,कांग्रेश के महान विभूतियों के नेतृत्व में देश ने आजादी हासिल की, राष्ट्र के निर्माण से लेकर धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और एकजुट भारत बनाने के प्रयासों में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सबसे अधिक रही है,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भव्य आयोजन कर रही है एवं इस आयोजन में किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दुहरा रही है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कृषि काले कानून को लेकर किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से कल स्थापना दिवस पर पार्टी सेल्फी विथ तिरंगा कैंपेन सोशल मीडिया पर चलाएगी,किसानों के प्रति सहानुभूति एवं उनके संघर्ष में कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है इस उद्देश्य से पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा ,झारखंड में भी सभी विधायक, मंत्री, सांसद ,पूर्व विधायक, मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपना वीडियो अपलोड करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में पूरी तैयारी कर ली गई है, शहर में फ्लेक्स लगाए गए हैं, कांग्रेस भवन को सजाया गया है, कार्यक्रमों को सफलता हेतु अंतिम रूप दिए जा रहे हैं.
इस बाबत कांग्रेस जनों की आज बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के आवास पर भी हुई जिसमें कांग्रेस नेता डॉक्टर गुलफाम मुजीबी,अनादि ब्रह्म,आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू एवं रोहित प्रियदर्शी उराँव मौजूद थे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिला अध्यक्षों, माननीय विधायकों एवं मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि स्थापना दिवस पर राजधानी अथवा अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों.

