BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस और DMK अपने झूठ को काबू करें, क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं: PM पीएम

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
प्रधानमंत्री ने झारखंड में मोबाइल एप्प बनाकर सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के कार्य की सराहना की पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में आजीविका फर्म फ्रेश एप के आइडिया को पॉपुलर बताया
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के चुनावी दौरे पर हैं. तमिलनाडु के मदुरै में पहुंचने पर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने यहां जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि 1980 के दशक में कांग्रेस ने एमजीआर की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को खारिज कर दिया था. यहां दोबारा चुनाव हुए और वह मदुरै से फिर से जीत गए. 1977, 1980 और 1984 में एमजीआर ने दक्षिणी तमिलनाडु से जीत हासिल की.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और DMK के पास बात करने के लिए कोई एजेंडा नहीं है लेकिन उन्हें अपने झूठ बोलने पर काबू करना चाहिए क्योंकि लोग बेवकूफ नहीं हैं. कांग्रेस-DMK खुद को तमिल संस्कृति के ​इकलौते संरक्षक के रूप में दिखाते रहते हैं लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है जो मदुरै के साथ जुड़ी हुई है. यहां, तमिल संगम के बारे में सोचता है. मैं तमिल संस्कृति और साहित्य को अधिक लोकप्रिय बनाने का काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करना चाहता हूं. इस भूमि का महात्मा गांधी पर बहुत प्रभाव था. दक्षिण तमिलनाडु और विशेष रूप से मदुरै का एमजीआर के साथ एक विशेष संबंध है.’

मदुरै की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, इस क्षेत्र के लोगों के पास तेज दिमाग और बड़ा दिल है. सालों पहले मेरे गृह राज्य गुजरात के सौराष्ट्र के लोग यहां आए थे. जिस तरह से मदुरै ने उन्हें स्वीकार किया है वह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का आदर्श उदाहरण है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र से प्रेरित होकर एनडीए सरकार 130 करोड़ भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है. तमिलनाडु और विशेष रूप से दक्षिणी तमिलनाडु के लिए हम बुनियादी ढांचे, सिंचाई, निवेश पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.

इस साल के केंद्रीय बजट में इकॉनोमिक कॉरिडोर की एक सीरीज की घोषणा की गई है और उनमें से एक मदुरई-कोल्लम कॉरिडोर है. तमिलनाडु में रेलवे इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटित फंड में 2009 की तुलना में रिकॉर्ड 238 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, तलाशी जारी

Next Post

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन…

Next Post
अमरनाथ यात्रा के 22 वें दिन ही टूटा पिछले साल का 60 दिनों का रिकॉर्ड

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d