BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस और जेएमएम का याराना पुराना, झारखण्ड को लूटना है इनका उद्देश्यः सीएम

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
कांग्रेस और जेएमएम का याराना पुराना, झारखण्ड को लूटना है इनका उद्देश्यः सीएम

Congress and JMM are very old, their aim is to loot Jharkhand: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जेएमएम के सांसद ने झारखंड की अस्मिता को 2 करोड़ में बेचा और कांग्रेस ने खरीदा

  • बहुमत मिला तो फरवरी में चक्रधरपुर अलग जिला बनेगा

  • सोरेन परिवार की तरह वंशवाद से नहीं आये हैं मोदी

  • सीएम ने कोल्हान के सोनुवा, जेनबेड़ा, बैधमारा और चक्रधरपुर में जन सभा को संबोधित किया

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद ने झारखंड की अस्मिता को दो करोड़ रुपए में बेचने का और कांग्रेस ने उसे खरीदने का काम किया. 1993 में ही झारखंड अलग राज्य बन जाता लेकिन इनकी नियत साफ नहीं थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद ने ऐसा नहीं किया और सांसद रिश्वत कांड देश के सामने आया. कांग्रेस और जेएमएम की दोस्ती पुरानी है, क्योंकि उनका उद्देश्य एक ही है झारखंड को लूटना. मुझे कोल्हान की गरीबी देखकर पीड़ा होती है. आजादी और अलग राज्य गठन के बाद इन्हें क्या मिला. आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाली जेएमएम के लोग तो खुद अमीर हुए लेकिन, जिनके नाम पर राजनीति की, जिनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाए उन्हें उनके ही हाल पर छोड़ दिया. सीएम रविवार को चक्रधरपुर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

बहुमत मिला तो चक्रधरपुर बनेगा अलग जिला

सीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की वजह से 1993 में झारखंड अलग राज्य नहीं बन पाया. लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड से किया वादा को निभाया और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया. भाजपा की सोच है छोटा राज्य होगा तब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी. यही वजह है कि कोल्हान जैसे पहाड़ी क्षेत्र जहां प्रखंड दूर-दूर हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा को बहुत मिलती है, सरकार का गठन होता है तो फरवरी 2020 में चक्रधरपुर को अलग जिला का दर्जा दिया जाएगा.

सोरेन परिवार की तरह वंशवाद से नहीं आए हैं मोदी

सोरेन परिवार की तरह वंशवाद से प्रधानमंत्री मोदी नहीं आए हैं. उन्होंने एक चाय की दुकान से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है. देश की करोड़ों जनता ने वंशवाद की राजनीति को नकारते हुए दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का उन्हें प्रधानमंत्री बनाया और जब एक गरीब और जब गरीबी को नजदीक से देखा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है तो उसका परिणाम होता है गरीबों को समर्पित योजनाएं, कुशासन को समाप्त करना और सुशासन को आरूढ़ करना. यही काम 2014 के बाद से लगातार हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमीनऔर फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला बिल्डर गिरफ्तार

Next Post

UPPCL में 296 पदों पर 16 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

Next Post
UPPCL में 296 पदों पर 16 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

UPPCL में 296 पदों पर 16 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d