BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस का कल सभी जिलों में अभियान

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

प्रेसवार्ता कर व सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो अपलोड कर आवाज बुलंद करने का निर्णय

रांची: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संघीय ढांचे का उल्लंघन कर,  संविधान को रौंद कर और संसदीय प्रणाली को दरकिनार कर किसान विरोधी तीन बिल पारित करने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार राज्यभर आक्रमक तरीके से आंदोलन चलाये जाने को लेकर कार्यक्रम तय किये गये है.  इसके तहत कल शनिवार 26 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम किसान विरोधी बिल के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी देंगे.

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लालकिशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने प्रत्येक जिलों के अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों को प्रेसवार्ता के लिए अधिकृत किया गया है. इसे लेकर जोनल को-आर्डिनेटरों, प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और प्रमुख कांग्रेसजनों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. सुदूरवर्ती जिलों के लिए पार्टी पर्यवेक्षक आज ही संबंधित जिलों के लिए रवाना हो गये है, जबकि अन्य जिलों के लिए शनिवार को पार्टी पर्यवेक्षक अपने जिलों में पहुंच जाएंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी पर्यवेक्षक केंद्र सरकार द्वारा जबरन पारित तीन कृषि बिल के जनविरोधी प्रावधान के बारे में विस्तार से जानकारी देगी, वहीं पार्टी के सभी विधायक, मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता-कार्यकर्त्ता 26 सितंबर को स्पीक अप फॉर फॉमर्स के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो भी अपलोड कर जनआंदोलन को धारदार बनाने का प्रयास करेंगे.

प्रदेश प्रवक्ताओं ने बताया कि 28 सितंबर को पार्टी की ओर राजभवन मार्च किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल समेत अन्य विधायक-सांसद और वरिष्ठ नेता मोरहाबादी स्थिति गांधी प्रतिमा से राजभवन तक मार्च करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार में तीन चरणों में होगा मतदान

Next Post

अमेरिका देने जा रहा है भारत को अपना सबसे बड़ा हथियार, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

Next Post
अमेरिका देने जा रहा है भारत को अपना सबसे बड़ा हथियार, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

अमेरिका देने जा रहा है भारत को अपना सबसे बड़ा हथियार, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d