रांची:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार आज कोरोना वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध किए जाने की मांग को लेकर स्पीक अप ऑन वैक्सीन फॉर ऑल सोशल मीडिया पर देशव्यापी कंपनी चलाया गया .
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के मंत्री, विधायक,सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी,जिला कांग्रेस अध्यक्क्षों ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड कर सभी भारतीयों के लिए वैक्सीन तुरंत सुनिश्चित करने, वैक्सीन के निर्यात पर तत्काल रोक लगाने एवं केंद्र सरकार वैक्सीन आपूर्ति में राज्य संग कोई पक्षपात नहीं किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री तक अपनी बात को पहुंचाने का काम किया है. कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर ,इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई है.
