BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

20 में से 16 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी : कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in समाचार
20 में से 16 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी : कांग्रेस

20 में से 16 सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी : कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दूसरे चरण के 20 विधानसभा के लिए आज हुए मतदान के लिए आम जनता को धन्यवाद दिया है.

साथ ही साथ चुनाव कार्य में लगे महागठबंधन के सभी बूथ एजेंटों एवं पार्टी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए धन्यवाद दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा है कि दूसरे चरण के चुनाव ने कई प्रकार के संकेत भी दिये हैं और सरकार के विकास के दावे को भी उजागर किया है. सिमडेगा के बूथों पर बिजली की अनुपलब्धता के अभाव में मतदान कराया गया, तो दूसरी तरफ सरकार के इशारों पर पुलिस ने ग्रामीणों पर गोलियां चलाई एवं आम जनता की मौत हो गई.

किन परिस्थितियों में सीधे गोली मारी गई, इसका जवाब देना चाहिए. मतदान को प्रभावित करने के लिए हर संभव भाजपा ने कोशिश की है. ग्रामीणों के साथ झड़प और गोली चलाने की नौबत की पूरी जांच की जानी चाहिए.

भाजपा सरकार बुलेट के बल पर शासन में आना चाहती है, लेकिन जनता भाजपा के नापाक इरादे को सफलीभूत होने नहीं देगी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि दूसरे चरण के 20 विधानसभा सीटों में महागठबंधन को व्यापक जनसमर्थन मिला है.

ग्रामीण इलाकों की आम मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर महापर्व में शामिल होकर सरकार के खिलाफ मतदान किया. आदिवासी बाहुल्य इलाके में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा. जमशेदपूर जैसे शहरी इलाके में भी वोटिंग की जितनी उम्मीद की जा रही थी, मतदाता उतनी संख्या में घरों से बाहर नहीं निकले, जो यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री से लोगों में काफी निराशा है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया है कि पहले चरण से बढ़ता हुआ सिलसिला दूसरे चरण का जनसमर्थन महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. दूसरे चरण के मतदान से महागठबंधन काफी उत्साहित है.

20 सीटों में से 16 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की विजय सुनिश्चित होगी. चार सीटों पर हम कांटे की टक्कर में है. कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है और यह सिलसिला अब रूकने वाला नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंबित पारिवारिक मामलों के निष्पादन के लिए मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव कार्यक्रम 9 दिसम्बर से

Next Post

भाजपा सरकार से मुसलमानों को सिर्फ धोखा मिला – ओवैसी

Next Post
भाजपा सरकार से मुसलमानों को सिर्फ धोखा मिला – ओवैसी

भाजपा सरकार से मुसलमानों को सिर्फ धोखा मिला - ओवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d