नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों की वोटिंग के दौरान शनिवार को चांदनी चौक इलाके से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता को चांटा मार दिया. जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया.
हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने अल्का लांबा को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसके चलते गुस्से में अल्का लांबा ने उसे चांटा मारा.
मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक इलाके में वोट डालने के बाद अपने कार्यकर्ताओं से मुखातिब कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने एकाएक एक युवक को चांटे मारना शुरू कर दिया. इस शख्स का नाम हिद्रेश था, जो चंद्रावल इलाके का रहने वाला है.
अल्का लांबा ने आरोप लगाए कि इस युवक ने उसे गाली दी, जिसके चलते गुस्से में उसने चांटा मारा. पुलिस के सामने उसने गाली दी थी, जिसके बाद एसएचओ पालीवाल ने इस युवक को हिरासत में लिया.

