रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह 14 अक्टूबर को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नामांकन दाखिल के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री हिस्सा लेंगे, इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी. इस दौरान पार्टी के नेता संबंधित क्षेत्र में ही कैंप कर एक-एक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे.
उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा सीट से दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह का चार दशक से भी पुराना नाता रहा है, वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी क्षेत्र के मतदाताओं ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को ही जीता कर विधानसभा में भेजा था, लेकिन उनके असमय निधन से क्षेत्र के मतदाताओं भी शोक और दुःख व्याप्त है.
पार्टी ने राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अनूप सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वे उन्हें सभी वर्गा का समर्थन मिल रहा है. जिस तरह से वर्ष 1985, 1990, 1995, 2000, 2004, 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र प्रसाद सिंह को जीत मिली थी, जीत की इस श्रृंखला को अनूप सिंह आगे बढ़ाने का काम करेंगे.

