BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in Uncategorized
राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस पार्टी झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी देकर लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक कर रही है. यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने कही. सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के नामांकन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बातें कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 विधायकों के बल पर प्रत्याशी उतार रही है जो जीत के लिये आवश्यक मत से बहुत कम है. जेएमएम ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए नामांकन भी दाखिल किया है.

भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सिंह ने कहा कि इनकी जीत सुनिश्चित है. प्रकाश आवश्यकता से अधिक मत प्राप्त कर उच्च सदन के सदस्य बनेंगे.
नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की जीत होगी. प्रकाश को पार्टी के विधायकों के अतिरिक्त सहयोगी दल का भी समर्थन प्राप्त है. उन्होंने प्रकाश को नामांकन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दीपक प्रकाश की जीत दो सौ प्रतिशत सुनिश्चित है. प्रकाश पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है जिनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी भी मजबूत होगी. साथ ही झारखंड के मुद्दे प्रमुखता से देश के उच्च सदन में भी उठेंगे.

मेरा दायित्व एवं राज्यसभा की उम्मीदवारी प्रदेश के कार्यकर्ताओं का सम्मान, केन्द्रीय नेतृत्व का आभार: दीपक प्रकाश

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश ने नामांकन के बाद कहा की भाजपा एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया. यह मेरा ही नहीं बल्कि प्रदेश के हजारों कार्यकर्ताओं का सम्मान है.
कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार दिये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है. इस पार्टी ने अनेक अवसरों पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है. देश में आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय है.

प्रकाश ने कहा कि मैं सदन में झारखंड की आवाज बनूंगा

नामांकन के पूर्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा के आवास पर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, डॉ रविन्द्र राय, लक्षमण सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह सहित हेमंत दास कमाल खान, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, सतीश सिन्हा, अमित सिंह, बालमुकुंद सहाय, उषा पांडेय, आरती सिंह, लक्ष्मी कुमारी, राज श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, कल्याणी शरण, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, प्रेम मित्तल, अजय राय, हरविंदर सिंह बेदी, केके गुप्ता, अभिषेक सिंह, अमरनाथ चौधरी, मनोज साहू, सुनील साहू, चुन्नू मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें

Next Post

Corona Virus : दो हफ्ते के लिए टाला गया IPL, अब 15 अप्रैल से होगी शुरुआत

Next Post
Corona Virus : दो हफ्ते के लिए टाला गया IPL, अब 15 अप्रैल से होगी शुरुआत

Corona Virus : दो हफ्ते के लिए टाला गया IPL, अब 15 अप्रैल से होगी शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d