रवि सिंह,
गोरखपुर: बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र दत्त तिवारी ने पर्चा दाखिला किया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उनके नामांकन के समय उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए निर्मला पासवान ने कहा प्रत्याशी की जीत के लिए समस्त कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेसी जन कांग्रेस कमेटी के समस्त फ्रंटल संगठन एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क किए जाएं.
जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में शिक्षक स्नातक चुनाव के वोटरों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की रणनीति बनाई जा रही है. पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी घोषित किया जाएगा.
बैठक में सर्व महानगर अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, महेंद्र नाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर, तौकीर आलम, अमित त्रिपाठी, रोहन पांडे, राहुल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे.

