BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने पर्चा भरा

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने पर्चा भरा

कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने पर्चा भरा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शाहजादा अनवर ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया.

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव, राष्ट्रीय जनता दल(राजद) विधायक दल के नेता सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत यूपीए के कई विधायक उपस्थित थे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव में झारखंड की दोनों सीटों पर यूपीए प्रत्याशी की जीत होगी. जीत के आंकड़े को लेकर कोई भी खुलासा करने से इंकार करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में सबकुछ साफ हो जाएगा.

इधर, यूपीए के पहले प्रत्याशी के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन ने शुक्रवार को भी दो और सेट में नामांकन दाखिल किया. इससे पहले एक सेट में 11 मार्च को भी शिबू सोरेन की ओर से नामांकन दाखिल किया गया था, उस दिन सिर्फ झामुमो विधायक ही उनके नामांकन में प्रस्तावक बने थे, लेकिन आज दो सेट में कांग्रेस विधायक भी प्रस्तावक बने.

इसके साथ ही 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त हो गयी. अपराह्न तीन बजे नामांकन दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने तक दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया गया है.

कल नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी होगी और नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने तक यदि किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया जाता है, तो 26 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रत्येक लाभुक को पेंशन एवं राशन करें सुनिश्चित: जिशान कमर

Next Post

13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें

Next Post
13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें

13 मार्च वर्ल्ड स्लिप डे: जानें अच्छी और भरपूर नींद लेने के फायदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d