BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in Uncategorized
8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Share on FacebookShare on Twitter

कर्मवीर

रांची: विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस ने 81 विधानसभा सीटों में से 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. पार्टी ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिन सीटों पर जीत दर्ज की है उन सीटों पर महागठबंधन के तहत पहला हक कांग्रेस का बनता है. इस लिहाज से पाकुड़ विधानसभा सीट पर आलमगीर आलम ,जामताड़ा विधानसभा सीट से इरफान अंसारी जरमुंडी विधानसभा से बादल पत्रलेख बड़कागांव से योगेंद्र साव की पुत्री अंबा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पांकी सीट से देवेंद्र सिंह पर कांग्रेस भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा अपना उम्मीदवार बनाएगी.इसके अलावा लोहरदगा सीट पर हुए उपचुनाव पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. इस लिहाज से लोहरदगा सीट कांग्रेस के खाते में आएगी. कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में गए सुखदेव भगत की जगह पर इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से उम्मीदवार बनाया जाएगा.

पार्टी ने कुछ ऐसे सीटों को भी चिन्हित किया है जहां से सिर्फ एक नाम प्रस्तावित है इन सीटों में घाटशिला से प्रदीप बलमुचु, गांडेय सीट से सरफराज अहमद और बेरमो विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह का नाम फाइनल है.

कांग्रेस के लिए हटिया, रांची, कांके और खिजरी विधानसभा सीटों के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवारों के नामों की स्क्रुटनी करना है. हटिया विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने फिलहाल सुबोध कांत सहाय, रविंद्र सिंह आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव ,विनय सिन्हा, दीपू और प्रेम प्रकाश सहदेव के नामों का चयन किया है.

रांची विधानसभा सीट के लिए राजेश गुप्ता, संजय पांडे, राजीव रंजन, कुमार राजा, आदित्य जयसवाल और ज्योति सिंह समेत कुछ और नाम शामिल है.हालांकि रांची विधानसभा सीट पर महागठबंधन के तहत झामुमो का उम्मीदवार खड़ा होगा. फिर भी कांग्रेस ने इस सीट से कुछ नाम तय किए हैं.

खिजरी विधानसभा सीट के लिए पार्टी ने पूर्व विधायक सावना लकड़ा की पत्नी सीता लकड़ा को संभावितों की सूची में सबसे ऊपर रखा है. इसके अलावा रमा खलखो, सतीश पाल, राजेश कश्यप, बेल्स तिर्की, अमूल्य नीरज खलखो और सुंदरी तिर्की का नाम सूची में शामिल है.

Also Read This:- BJP के चार प्रवक्ता चले चुनावी अखाड़े में, हरी झंडी मिलने का इंतजार

कांके विधानसभा सीट के लिए भी कांग्रेस के पास उम्मीदवारों की लंबी सूची है. इनमें सुरेश बैठा, नीरज गुप्ता केदार पासवान, निरंजन पासवान का नाम शामिल है.

जमशेदपुर पश्चिमी से पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता, अशोक चौधरी और राजेश तिवारी के नामों को शामिल किया गया है.

डाल्टनगंज विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने पुराने चेहरे के त्रिपाठी पर फिर से एक बार भरोसा किया है. इसके अलावा भवनाथपुर सीट से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है.

4 विधानसभा सीटों पर शीर्ष नेतृत्व लेगा फैसला

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने 4 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का जिम्मा पूरी तरह से शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया है. इन सीटों में धनबाद, बोकारो, बड़कागांव और बरही शामिल है. हालांकि पार्टी सूत्रों की माने तो बड़कागांव से योगेंद्र साहू की बेटी अंबा को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा बोकारो विधानसभा सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता ददई दुबे से बातचीत के बाद नाम फाइनल किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनाकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का संकल्प पत्र : विष्णु दयाल राम

Next Post

पटना में खुला देश का पहला खादी मॉल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Next Post
पटना में खुला देश का पहला खादी मॉल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

पटना में खुला देश का पहला खादी मॉल, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d