BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पहले चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, घोषणा जल्द

by bnnbharat.com
November 9, 2019
in Uncategorized
पहले चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, घोषणा जल्द

पहले चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, घोषणा जल्द

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई.

इस बैठक में पहले चरण में कांग्रेस के खाते में आयी छह सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. बताया गया है कि इन छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर लगभग सहमति बन गयी है और जल्द ही नामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.

कांग्रेस को पहले चरण में 13 में से छह सीटें मिली है, जिनमें भवनाथपुर, डालटनगंज, विश्रामपुर, मनिका, लोहरदगा और पांकी विधानसभा सीट शामिल है.

पांकी और लोहरदगा विधानसभा सीट कांग्रेस की सीटिंग सीट है. पांकी से पुनः कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है, वहीं लोहरदगा के कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद इस सीट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को मैदान में उतारे जाने की रणनीति बनायी है.

विश्रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पांच पर विधायक रह चुके चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने इस बार अपनी उम्र का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है और अपने पुत्र अजय दूबे को पार्टी उम्मीदवार बनाये की बात की है, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा भी उनके नाम पर सहमति व्यक्त की गयी है.

डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पांच वर्षां तक लगातार सक्रिय रहे के.एन.त्रिपाठी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है.

वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को इस को उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिक्षा ही व्यक्तित्व को सम्पूर्ण और उदात्त बनाता है : डॉ सुनील वर्णवाल

Next Post

डाक मतपत्र को लेकर झामुमो ने कई आशंकाएं प्रकट की

Next Post
डाक मतपत्र को लेकर झामुमो ने कई आशंकाएं प्रकट की

डाक मतपत्र को लेकर झामुमो ने कई आशंकाएं प्रकट की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d