BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस का दावा: गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर राजस्थान सरकार से मांगी रिपोर्ट

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस का दावा: गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर राजस्थान सरकार से मांगी रिपोर्ट

कांग्रेस का दावा: गृह मंत्रालय ने फोन टैपिंग पर राजस्थान सरकार से मांगी रिपोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्य सरकार को गिराने की कथित साजिश से जुड़े दो ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. ऐसे में फोन टैपिंग के आरोपों के मामले में केंद्र सरकार ने बीते शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है.

भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज

एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए पत्र में राजस्थान के मुख्य सचिव से फोन टैपिंग के आरोपों के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि दो ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद मुख्य सचिव से घटनाक्रम की जानकारी मांगी गई है. राजस्थान पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने दोनो ऑडियो क्लिप के मामले में भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है.

बीजेपी ने की टेपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग

ऐसे में माना जा रही है कि इन दोनों टेप में गहलोत सरकार को गिराने के लिए किए गए षड्यंत्र से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड है. भाजपा ने इन टेपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार लोगों के फोन टैप करवा रही है. राजस्थान एसीबी के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने कहा कि एजेंसी ने कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.

कांग्रेस का दावा टेप में केन्द्रीय मंत्री का नाम

प्राथमिकी में बागी विधायक भंवरलाल शर्मा की गजेन्द्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति संजय जैन के साथ बातचीत का विस्तृत ब्योरा है. कांग्रेस का दावा है कि ऑडियो टेप में जिस गजेन्द्र सिंह का नाम आ रहा है वह केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहलोत का फ्लोर टेस्ट, विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी

Next Post

रम और दो फ्राई अंडे खाने से भाग जाएगा कोरोना: कांग्रेस नेता

Next Post
रम और दो फ्राई अंडे खाने से भाग जाएगा कोरोना: कांग्रेस नेता

रम और दो फ्राई अंडे खाने से भाग जाएगा कोरोना: कांग्रेस नेता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d