BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ‘भारत बांटो’ के गंदे हथकंडे पर उतरी: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की बहाली करने की मांग पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास सुशासन के एजेंडे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए बिहार चुनाव से पहले वह भारत को बांटो के गंदे हथकंडे पर वापस आ गई है. नड्डा ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, पी चिदंबरम ने एक ब्यान में कहा था कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के दर्जे और अधिकारों की बहाली के साथ खड़ी है तथा मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को लिया गया फैसला मनमाना और अंसवैधानिक था और उसे रद्द किया जाना चाहिए.

इस पर नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘चूंकि कांग्रेस के पास सुशासन के एजेंडे पर बात करने को कुछ नहीं है, वे बिहार चुनाव से पहले ‘भारत को बांटो के गंदे हथकंडे पर वापस आ गए हैं. राहुल गांधी पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं और चिदंबरम कहते हैं कि कांग्रेस अनुच्छेद-370 की वापसी चाहती है. शर्मनाक!’

जेपी नड्डा ने बिहार के बांका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के पहले चुनाव के भाषणों में एक दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप, जातिवाद, लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना, समाज को तोड़ने का प्रयास होता था. नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति बदली है. अब जनता को अपने काम का रिपोर्ट कार्ड दिखाना होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

Next Post

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, भेजा गया जेल

Next Post
राजनीतिक दल का झंडा लेकर बूथ पर घुसा युवक हिरासत में

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, भेजा गया जेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d