BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रामगढ़ अधिवेशन के उपलक्ष्य में कांग्रेस का स्मरणोत्सव दिवस आज

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

रामेश्वर, आलमगीर, बन्ना व बादल समेत अन्य सांसद-विधायक करेंगे शिरकत

रामगढ़:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ  शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू ने आज रामगढ़ के लॉ-मेरेटल होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल  20 मार्च को देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एवं 81 वें रामगढ़ अधिवेशन 1940 की याद में प्रदेश कांग्रेस कमिटी अपने महान विभूतियों की कृतियों को याद करेगी एवं उन्हें नमन करेगी. रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान व पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे.

   स्वतंत्रता सेनानी रामनारायण सिंह नगर गुरुद्वारा ओडोटोरियम रामगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के नेतृत्व में यादों की गोद में स्मृति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,सांसद धीरज प्रसाद साहू,श्रीमती गीता कोड़ा,कांग्रेस के सभी विधायक गण,पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद गण ,जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी एवं पीसीसी के डेलीगेट्स,प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे.

 संवाददाताओं से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 18,19 व 20 मार्च 1940 को रामगढ़ में कांग्रेस का 53 वां अधिवेशन मौलाना आजाद की अध्यक्षता में हुआ था, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,सरदार बल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ श्री कृष्ण सिंह सरीखे नेता शामिल हुए थे तो वहीं स्थानीय स्तर पर स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण सिंह, केबी सहाय, सरस्वती देवी, सुखलाल सिंह, केशव प्रसाद सिंह सहित तमाम नेताओं ने इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दिया था,उन्होंने कहा कि देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों एक है, कांग्रेश के इतिहास को अगर हम अध्ययन कर लें तो वही देश का इतिहास है.1940 के अधिवेशन के 6ः30 वर्षों के बाद देश को आजादी मिली थी,लोगों का यह मानना है कि 1940 का अधिवेशन देश की आजादी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम दिन था जिसने देश की आजादी की पृष्ठभूमि तैयार की थी.आलोक दूबे ने कहा झारखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि झारखण्ड में पहला कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था,उन्होंने कहा हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए कांग्रेस और देश की आजादी की कहानी को समझना जरुरी होगी.

 प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा रामगढ़ में 20 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है,कांग्रेस की परंपरा रही है हम अपने सभी पूर्वजों को याद  करते हैं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं, उन्होंने कहा स्थानीय स्तर पर जिन लोगों ने आजादी और अधिवेशन में अपनी भूमिका निभाई थी उनके वंशजों को भी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उनके पुरखों के कृतियों के लिए हम उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित कर सकें. अधिवेशन के दौरान भगवान बिरसा मुंडा द्वार का निर्माण किया गया था जिसे हम भी निर्मित कर रहे हैं.

संवाददाता सम्मेलन में डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि रामगढ़ में 1940 में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था जिसमें हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी शामिल हुए थे, उन्होंने कहा कि रामगढ़ अधिवेशन में झारखंड के लाल जयपाल सिंह मुंडा द्वारा झारखंड अलग राज्य की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए रांची से रामगढ़ जाने के मार्ग में झारखंड द्वारा बनाया गया था, हम उस इतिहास को फिर से दुहराने जा रहे हैं, 20 मार्च को रामगढ़ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर हम अपने स्वतंत्र सेनानियों को याद करते हुए स्मरनोत्सव दिवस के रूप में आहूत करेंगे और रामगढ़ की ऐतिहासिक माटी को नमन करेंगे.

इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज रामगढ़ का दौरा किया एवं रामनारायण सिंह सभागार में उपस्थित होकर आयोजन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू व रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलजीत सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रुप दिया. प्रवक्ताओं ने कहा राज्य भर से कांग्रेस जनों का जमावड़ा आज से ही शुरु हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व सीएस एके सिंह और आईएएस की पत्नी ऋचा संचिता को अधिवक्ता बनाये जाने के मामले की होगी समीक्षा

Next Post

सांसद संजय सेठ ने प्रकाश जावेडकर से मुलाकात की, एचईसी की समस्याओं से अवगत कराया

Next Post
कोयला मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ, मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा

सांसद संजय सेठ ने प्रकाश जावेडकर से मुलाकात की, एचईसी की समस्याओं से अवगत कराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d