पटना: पेट्रोल-डीजल और रसोंई गैस में बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर लगातार विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेरे में ले रही है. वहीं इसको लेकर आज मालसलामी में पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी आदेश पर मालसलामी-चौक प्रखंड द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया.
धरना की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार राजन और प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने किया. वहीं धरना के दौरान जिला अध्यक्ष राज कुमार राजन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए वादा को भूल गयी है और पेट्रोल-डीजल और गैस में लगातार मूल्य वृद्धि कर रही है. जिससे इसकी परेशानी आमलोगों को सीधे तौर पर भुगतना पड़ रहा है.
वहीं धरना में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि वे पेट्रोल-डीजल और गैस के बेहताशा मूल्य वृद्धि को अविलंब वापस लें.

