BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस समस्या खड़ी करती है, भाजपा समस्या हटाती है: रविशंकर प्रसाद

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in Uncategorized
कांग्रेस समस्या खड़ी करती है, भाजपा समस्या हटाती है: रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस समस्या खड़ी करती है, भाजपा समस्या हटाती है: रविशंकर प्रसाद

Share on FacebookShare on Twitter

विकास साहू,

सिमडेगा: झारखंड को बचाना है तो स्थाई सरकार लाना है और झारखंड का संपूर्ण विकास के लिए एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाना है उक्त बातें कानून एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पर आयोजित विधानसभा चुनाव निमित्त विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को बनाने वाले दिवंगत आत्मा पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेई ने जिस उम्मीद से बनाया था उसे कांग्रेस ने पूरा होने नहीं दिया था खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद झारखंड को कई भ्रष्टाचारियों ने बर्बाद कर डाला.

यहां तक कि यहां पर पिछले बात गठजोड़ की सरकार आई जिसमें सरकार के कार्यकाल में जमकर लूटा जिसमें पंज प्यारे शामिल थे. जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी जिसमें एक सिमडेगा का था. दूसरी ओर भाजपा सरकार अपना काम कर रही है. देश को आगे बढ़ाने में मोदी जी लगातार प्रयासरत हैं और इसी लहर को देखते हुए एक बार फिर जनता ने 303 सीट देकर जनादेश दिया और पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मौका मिला.

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छ छवि की सरकार मोदी सरकार को हमेशा से बदनाम करने की कोशिश किया गया और बेवजह राफेल राफेल का आडंबर फैलाया गया. परंतु जनता जानती थी उन्होंने मात्र 52 सीट में ही कांग्रेस को सिमट कर रख दी. यहां तक कि राहुल गांधी जो लगातार अमेठी से जीतते आए थे. बुरी हार का सामना करना पड़ा और वह भागे दक्षिण भारत की ओर. आज झारखंड को डबल इंजन की सरकार की आवश्यकता है क्योंकि हमेशा से विकास के कार्य डबल इंजन के माध्यम से होगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के काम करने के लिए बनी है, जहां गरीबों के लिए सिलेंडर चूल्हा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, जो कांग्रेस राज्य में कभी नहीं हुआ वह भाजपा सरकार ने कर दिखाया. 1948 से लेकर 2014 तक मात्र छह करोड़ शौचालय बनवाया गया. भाजपा कार्यकाल में 9 करोड़ शौचालय बनाकर इतिहास के पन्नों में दर्ज की.

झारखंड में बिजली, पानी, सड़क, आयुष्मान भारत जैसे कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सबका साथ सबका विकास के साथ सभी धर्म संप्रदाय को साथ लेकर चलते हुए भाजपा सरकार ने काम किया. यहां झारखंड में हमेशा से महागठबंधन लोगों को ठगने का काम किया और फोड़ने का काम किया लेकिन झारखंड की जनता जागरूक है इनके झांसे में नहीं आई और इस बार भी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी इसी के साथ उन्होंने सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि हमेशा से कांग्रेस समस्या खड़ा करती है और भाजपा समस्याओं को हटाने का काम करती है. आजादी के बाद से लेकर कई वर्षों तक अयोध्या विवाद को जो खत्म नहीं कर पाई भाजपा सरकार ने वह कर दिखाया 370 हटाया जो कि एक बहुत बड़ी चुनौती रही. इसके बाद आज कश्मीर में 40,000 युवा सेना में भर्ती हुए मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं और फिर से झारखंड में मौका मिला है कि बीजेपी सरकार बनाएं. कार्यक्रम पूर्व कई वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में सभा को संबोधित किया. इस मौके पर सिमडेगा विधायक विमला प्रधान, जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला महामंत्री दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, कृष्णा कोटवार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओम प्रकाश साहू, पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, के अलावा हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BREAKING:- बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने छोड़ी पार्टी, नाला से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Next Post

न्यूतम और मध्यम वर्गीय लोगो के अरमानो के साथ आजसू पार्टी खड़ी :- सुदेश महतो

Next Post
न्यूतम और मध्यम वर्गीय लोगो के अरमानो के साथ आजसू पार्टी खड़ी :- सुदेश महतो

न्यूतम और मध्यम वर्गीय लोगो के अरमानो के साथ आजसू पार्टी खड़ी :- सुदेश महतो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d