BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने नियत समय में पंचायत चुनाव कराने की मांग की

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार ने 6वर्षां में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर 17.79 लाख करोड़ की वसूली-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड प्रदेश का एक दिवसीय सम्मेलन आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,राँची में संपन्न हुई . सम्मेलन में राज्य भर के चुने हुए प्रतिनिधियों ने मांग किया है कि पंचायत चुनाव न कराने में जो भी गतिरोध है उसे दूर करते हुए नियत समय पर चुनाव संपन्न कराए जाएं. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सांसद व एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन उपस्थित हुई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए, सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश पंचायती राज संगठन के जयशंकर पाठक ने किया.
बैठक के उपरांत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मिनाक्षी नटराजन ने कहा समय-समय पर संगठन की ओर से पंचायत चुनाव कराने की बात लगातार करते रहे हैं, और हम पूरी तरह से इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि पंचायतों के चुनाव झारखंड में नियत समय पर ही होने चाहिए. इसके पूर्व सेमिनार का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव एवं राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया.
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू भी उपस्थित थे.
मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए मीनाक्षी नटराजन ने कहा पंचायत सबसे अच्छा प्लेटफार्म है जहां हम ग्राम सभा की जागृति के लिए अभियान चला रहे हैं.ग्राम स्वराज का सपना पूरा किए बगैर संपूर्ण स्वराज की कल्पना नहीं की जा सकती है, झारखंड में ग्राम सभा के सशक्तिकरण करने के लिए हम पांच वॉलिंटियर तैयार करेंगे,सहभागिता से ही हम लोकतंत्र की ओर आगे बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा पूरे देश में पंचायती चुनाव के बाद झारखंड में राष्ट्रपति शासन के दौरान यूपीए शासन के कार्यकाल में पंचायतों के चुनाव हुए हैं. मिनाक्षी नटराजन ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आज की बैठक में यह आश्वस्त किया है कि पंचायतों के चुनाव कराने के लिए सरकार की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा ,मीनाक्षी नटराजन ने कहा ग्राम सभा के अधिकार को केंद्र की सरकार कमजोर करने का प्रयास किया है,विभागों को स्थानांतरित किया जा रहा है और हम सब इस प्रयास में है कि ग्राम सभा को अधिकारों का स्थानांतरण होना चाहिए ,वो कौन लोग हैं जिनको ग्राम सभा को अधिकार देने में परेशानी होती है यह किसी से छुपी हुई नहीं है, यह वही लोग हैं जिन्होंने कृषि काले कानून लाकर देश में एक बड़ा जन आंदोलन तैयार कर दिया है, मीनाक्षी नटराजन ने कहा है कि झारखंड में पंचायती राज संगठन पूरी ताकत के साथ जन भावनाओं के लिए बेहतर प्रयास कर रही है.
बैठक में विधायक राजेश कच्छप, दीपिका पाण्डेय सिंह,सुरेश बैठा सहित मुखिया,सरपंच,जिला परिषद के सदस्य मौजूद थे. इसके पूर्व प्रातः 5.30 बजे हावड़ा हटिया ट्रेन से दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंची मिनाक्षी नटराजन का स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं जयशंकर पाठक ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजभवन के निकट पोस्टरबाजी करने के आरोप में पांच टीएसपीसी नक्सली गिरफ्तार

Next Post

सांसद धीरज साहू के पक्ष में फैसला आने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

Next Post
केंद्र सरकार ने 6वर्षां में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के नाम पर 17.79 लाख करोड़ की वसूली-कांग्रेस

सांसद धीरज साहू के पक्ष में फैसला आने पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d