रांची: महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने नेताजी जयंती 23 जनवरी, गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को शहादत दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए पार्टी की ओर से जिला प्रभारियों का मनोनयन किया गया है.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला स्तर पर व्यापक पैमाने पर उक्त तीनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. जिसमें रांची जिला(ग्रामीण) के लिए नियेल तिर्की, रांची जिला (नगर) के लिए निर्मल ओझा, लोहरदगा के लिए दीप नारायण उरांव, गुमला के लिए थियोडर किड़ो, सिमडेगा के लिए कालीचरण मुंडा, खूॅंटी के लिए सुखेर भगत, हजारीबाग के लिए शहजादा अनवर, गिरिडीह के लिए विजय यादव, चतरा के लिए आबिद अंसारी, रामगढ़ के लिए जवाहर लाल सिन्हा, धनबाद के लिए सुरेन्द्र सिंह, बोकारो के लिए मन्नान मल्लिक, कोडरमा बदरी राम, पलामू के लिए प्रमोद सिंह, गढ़वा के लिए चन्द्रशेखर शुक्ला, लातेहार के लिए आशिक अंसारी, पूर्वी सिंहभूम के लिए बलजीत सिंह बेदी, प. सिंहभूम के लिए रामाश्रय प्रसाद, सरायकेला- खरसांवा के लिए रविन्द्र कुमार झा, दुमका के लिए राजेन्द्र दास, साहेबगंज के लिए बिन्दु मंडल, गोड्डा के लिए मुफक्कर हुसैन, देवघर के लिए रामा राउत, पाकुड़ के लिए प्रभु मंडल, जामताड़ा के लिए ओम प्रकाश सिंह का जिला पर्यवेक्षक के रूप में मनोनयन किया गया है.
कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि शीघ्रातिशीघ्र संबंधित जिला में जाकर जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों की बैठक कर 23, 26 एवं 30 जनवरी 2020 के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार एवं सफलता के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे तथा उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करेंगे. साथ ही साथ निर्धारित कार्यक्रमों भी स्वंय जिला में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

