BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को सार्वजनिक मंच पर की चर्चा, दी चुनौती

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को सार्वजनिक मंच पर की चर्चा, दी चुनौती
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी है कि वे लॉकडाउन में आर्थिक पैकेज, गरीबों को राहत, बढ़ती महंगाई, लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास, छह वर्षों की असफल विदेश नीति और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर सार्वजनिक मंच पर चर्चा कर लें.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बीजेपी नेताओं से सवाल किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमणकाल में स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से राज्य को कितनी सहायता दी गई, इसकी जानकारी देनी चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार की ओर से अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से स्थिति से निपटने के लिए कारगर कदम उठाये गये, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा बिना कोई ठोस रणनीति बनाये लागू किये लॉकडाउन से हर क्षेत्र की स्थिति दयनीय हो गयी है.

वहीं इस संकटकाल में भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने में जुटी है. जबकि संक्रमण का फायदा उठाते हुए कॉमर्शियल माइनिंग समेत अन्य फैसलों के माध्यम से अपने कुछ पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने में भी जुटी है.

प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, किशोर शाहदेव,डा राजेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस मामले में आज भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से जल्द ही भारत इस मामले में विश्वगुरु बन जाने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड समेत कई देश कोरोना से जंग में जीत की ओर बढ़ रहे है, जबकि भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है.

प्रदेश प्रवक्ताओं  ने कहा कि कोरोना संक्रमण में केंद्र सरकार की ओर से 20लाख करोड़ रुपये के पैकेज को लेकर सिर्फ हवा-हवाई घोषणाएं की गयी, इसका गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को कोई खास फायदा नहीं मिला, वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो बढ़ोत्तरी कर महंगाई को भी बढ़ाने का काम किया गया है.

कांग्रेस पर प्रवक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से देश भर में लोगों का जनाक्रोश भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए इसके आसार भी बनने लगे हैं कि जनता सड़कों पर उतर कर इन्हें सबक सिखाने का प्रयास करेगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं चुनी हुई सरकार को गिराने की.

अगर इसी प्रकार कोशिश जारी रही तो जरूरत पड़ने पर आम जनता भाजपा नेताओं पर सीधी कार्रवाई करने के लिए भी विवश होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह कार्यमुक्त, अपर कलेक्टर नायर को प्रभार

Next Post

सचिन पायलट को हटाया गया उपमुख्यमंत्री पद से, तीन मंत्रियों को भी किया गया बर्खास्त

Next Post
सचिन पायलट को हटाया गया उपमुख्यमंत्री पद से, तीन मंत्रियों को भी किया गया बर्खास्त

सचिन पायलट को हटाया गया उपमुख्यमंत्री पद से, तीन मंत्रियों को भी किया गया बर्खास्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d